रायपुर (प्रखर)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन में आज को मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मंडल ने नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके द्वारा आजादी की लड़ाई में किए गए अमूल्य योगदान को याद किया।
इस दौरान सीएम बघेल ने नेताजी के विचारों को व्यक्त किया। इसके अलावा सीएम बघेल ने राष्ट्रीय स्वयं संघ औऱ भाजपा के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा वाकई में गांधी, सुभाष और सरदार पटेल के आदर्शों के साथ चलना चाहती है।पहले वे गोडसें मुर्दाबाद बोले और सावरकर का साथ छोड़े। आजादी का इतिहास पहले अच्छी तरीके से जान ले। इतिहास के पन्नों को खंगालना जरूरी है। उन्होंने कहा जब भाजपा को विधानसभा में गोडसे मुर्दाबाद के नारा लगाने के लिए कहा तब उनके जुबान पर ताला लग गया। भाजपा को गांधी और सुभाष की जय बोलने के पहले गोडसे मुर्दाबाद और सावरकर को छोड़ना चाहिए।